Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नकटी अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को सरकार का बड़ा सहारा, नया रायपुर में पक्के EWS आवासों के साथ होगा सम्मानजनक पुनर्वास

नकटी अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को सरकार का बड़ा सहारा, नया रायपुर में पक्के EWS आवासों के साथ होगा सम्मानजनक पुनर्वास

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने नया रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी है.

अतिक्रमण से प्रभावित 65 पात्र परिवारों को अटल नगर के सेक्टर-30 स्थित सर्वसुविधायुक्त EWS आवासों में बसाने की शुरुआत कर दी गई है, जिससे किसी भी परिवार को बेघर होने की स्थिति का सामना न करना पड़े.

सरकार द्वारा आवंटित आवासों में बिजली, पेयजल, सीवर नेटवर्क, पक्की सड़क, वॉकिंग ट्रैक, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक उद्यान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित इन मकानों का अस्थायी आवंटन 29 जून 2026 को पात्र परिवारों के नाम किया गया.

गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अनुसार, ग्राम नकटी की करीब 38 एकड़ शासकीय भूमि में से 12 एकड़ पर विशेष विकास योजना और शेष 26 एकड़ पर स्ववित्तीय आवासीय परियोजना विकसित की जाएगी. इसी के मद्देनजर अतिक्रमण प्रभावित परिवारों के लिए पहले से वैकल्पिक आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की गई.

पुनर्वास प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. यह समिति आवास आवंटन, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और संपूर्ण पुनर्वास कार्य की निगरानी करेगी, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार को निर्धारित आवास समय पर मिल सके.

सेक्टर-30 में निर्मित कुल 1376 EWS (G+3) आवासों में से 109 रिक्त मकानों को पुनर्वास के लिए चिन्हित किया गया है. लगभग 31.45 वर्गमीटर (338.40 वर्गफीट) क्षेत्रफल वाले ये आवास शहरी जीवन की सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित हैं. सरकार का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास उपलब्ध कराना भी है.

Source : palpalindia

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: हाईकोर्ट ने PIL खारिज की, SIT जांच की मांग ठुकराई, Security Deposit जब्त

नवा रायपुर टेक्सटाइल पार्क से बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर, 445 करोड़ के निवेश से 11 हजार से अधिक रोजगार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India