Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन ने 15 रेल कर्मचारियों को किया सम्मानित, सम्मान पाकर खुश हुए कर्मी

पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन ने 15 रेल कर्मचारियों को किया सम्मानित, सम्मान पाकर खुश हुए कर्मी

बलपुर. विश्व भर में 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी के उपलक्ष्य में पश्चिम मध्य रेल पर श्रमिकों के योगदान एवं उनके परिश्रम को रेखांकित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अंतर्गत कोटा, भोपाल एवं जबलपुर मण्डलों में कार्यरत ग्रुप डी के रेल कर्मचारियों को पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ऋचा सिंह द्वारा सम्मानित किया गया.

 महिला कल्याण संगठन ने इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, परिचालन एवं संकेत एवं दूरसंचार के विभागों में कार्यरत ट्रैक मेन्टेनर, हेल्पर, सामान्य सहायकों, पॉइंट्स मैनों आदि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुल 15 रेलकर्मियों को सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय की महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना खत्री, सचिव श्रीमती रेनू गौतम एवं ट्रेजरर श्रीमती शाहवार हाशमी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याएं भी उपस्थित रहीं.

पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ऋचा सिंह एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा रेलवे के प्रति समर्पण भाव से एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले विभिन्न स्टेशनों तथा विभिन्न विभागों में काम करने वाले रेल कर्मचारियों के काम की सराहना की एवं प्रोत्साहन स्वरूप अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार 08 मई 2026 को उन्हें सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर सभी रेलकर्मी खुश हुए.

विभिन्न विभागों में कार्यरत ये रेल कर्मचारी हुए सम्मानित

इंजीनियरिंग विभाग- रवि स्वामी/ ट्रैक मेन्टेनर/भोपाल, बहादुर सिंह/ ट्रालीमेन/मानिकपुर एवं छोटी बाई/राजमिस्त्री (मेसन)/ कटनी.
दूरसंचार एवं संकेत विभाग- गंगाराम/ हेल्पर सिग्नल/ नरसिंहपुर, पन्नालाल अहिरवार/ हेल्पर सिग्नल/ रानी कमलापति एवं हरी दास/ हेल्पर टेलिकॉम/ बयाना.
इलेक्ट्रिकल विभाग- रमेशचंद्र/ सहायक/टीआरडी/ कोटा, प्यारी बाई/हेल्पर/इलेक्ट्रिकल/न्यू कटनी जंक्शन, रविंद्र कुमार वर्मा/सहायक/ इलेक्ट्रिकल/ जबलपुर.
मैकेनिकल विभाग- मोहनराम/ सहायक/ सी एन्ड डब्लू/सतना, वैजन्ती पटेल/सहायक/सी एन्ड डब्लू / इटारसी एवं अनीता/असिस्टेंट/एसएसई(एम डब्लू)/ कोटा.
परिचालन विभाग- परमेश्वर दयाल/ पॉइंट्स मैन/ न्यू कटनी जंक्शन, सुशील कुमार/पॉइंट्स मैन/शाजापुर एवं विनीता यादव /पॉइंट्स मैन/कोटा आदि रेलकर्मी शामिल हैं.

Source : palpalindia

जबलपुर: अधारताल थाने में सुनवाई नहीं हुई तो एसपी ऑफिस में महिला ने की सुसाइड की कोशिश

जबलपुर का बरगी डेम हादसा, क्रूज के दोनों इंजन खराब थे, मार्च में ही दी गई थी जानकारी, फिर संचालन जारी रखा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India