Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राम मंदिर चंदा चोरी मामला : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंजूर किया चंपत राय का इस्तीफा

राम मंदिर चंदा चोरी मामला : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंजूर किया चंपत राय का इस्तीफा

योध्या. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने महासचिव चंपत राय का इस्तीफा ंमंजूर कर लिया है. मंदिर में दान राशि की कथित चोरी के मामले के सामने आने के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था.

हालांकि, सूत्रों के अनुसार चंपत राय फिलहाल ट्रस्टी के रूप में बने रह सकते हैं. ट्रस्ट का नया महासचिव कौन होगा इस पर बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ.

सूत्रों के मुताबिक, नए महासचिव के लिए विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा का नाम सबसे आगे चल रहा है. चार्टर्ड अकाउंटेंट और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नालको के पूर्व प्रमुख रहे बागड़ा को प्रशासन, वित्त और संस्थागत प्रबंधन का अच्छा अनुभव है. माना जा रहा है कि ट्रस्ट अब अपने अगले चरण में बेहतर प्रशासन और वित्तीय पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देना चाहता है.

19-20 जुलाई की बैठक पर टिकी नजर

सूत्रों का कहना है कि नए महासचिव के नाम की घोषणा तुरंत नहीं होगी. 19 और 20 जुलाई को दिल्ली में होने वाली वीएचपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक फैसले लिए जाने हैं. माना जा रहा है कि उसी के बाद ट्रस्ट इस पद पर अंतिम निर्णय ले सकता है.

दान चोरी मामले की जांच जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख के बाद गठित विशेष जांच दल की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया कि दान राशि की गिनती के दौरान कथित रूप से करोड़ों रुपये की हेराफेरी हुई. रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद उनकी नियमित निगरानी नहीं होने का फायदा उठाया गया. मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें चंपत राय के चालक रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव भी शामिल हैं. रिपोर्टों के अनुसार, करीब 7 से 7.5 करोड़ रुपये की कथित गड़बड़ी की जांच जारी है.

Source : palpalindia

अयोध्या राम मंदिर दान काउंटिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव: बिना जेब वाली ड्रेस, डबल सिक्योरिटी, सख्त नियम लागू

बोले विनय कटियार, राम मंदिर में चंदा चोरी पर जेल जा सकते हैं चंपत राय, मेरी पीएम मोदी से बात हो गई

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India