Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रेल यात्रियों को सौगात: ग्वालियर से रीवा के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रूट और टाइमिंग जारी

रेल यात्रियों को सौगात: ग्वालियर से रीवा के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रूट और टाइमिंग जारी

ग्वालियर. रेलवे ने ग्वालियर और रीवा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह विशेष ट्रेन आठ जुलाई से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार संचालित होगी. इस अवधि में ट्रेन कुल 20-20 फेरे लगाएगी.

इससे ग्वालियर, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम और रीवा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.

यह रहेगी समय-सारणी और रूट

रेलवे के अनुसार, ट्रेन क्रमांक 04191 ग्वालियर-रीवा स्पेशल प्रत्येक बुधवार सुबह 7:40 बजे ग्वालियर से रवाना होगी. यह डबरा, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर, महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूटधाम कर्वी, टिकरिया, मझगवां, जैतवार और कैमा होते हुए शाम 7:40 बजे रीवा पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन क्रमांक 04192 रीवा-ग्वालियर स्पेशल प्रत्येक बुधवार रात 9:00 बजे रीवा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी. यह ट्रेन भी दोनों दिशाओं में सभी निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेगी.

आधुनिक 22 एलएचबी कोचों के साथ होगी संचालित

रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 एलएचबी कोच लगाए हैं. इनमें सात स्लीपर, चार एसी थ्री टियर, तीन एसी थ्री टियर इकोनॉमी, दो एसी टू टियर, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा एक दिव्यांगजन एवं लगेज कोच शामिल हैं. ये ट्रेन एलएचबी कोचों के साथ संचालित होगी.

Source : palpalindia

एमपी हाईकोर्ट में आज से नियमित बेंचों की सुनवाई, जबलपुर की मुख्यपीठ सहित इंदौर-ग्वालियर खंडपीठ का समर वेकेशन समाप्त

साइबर ठगी के पैसों से खरीदे सोने के सिक्के, खाता लीन होते ही ग्वालियर के सराफा कारोबारी को हुआ खुलासा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India