Dailyhunt
सतना से जबलपुर आए युवक के साथ लूट, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने घटना

सतना से जबलपुर आए युवक के साथ लूट, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने घटना

बलपुर. एमपी के सतना से अपने परिवार के सदस्य का इलाज कराने जबलपुर आए सागर निगम का मोबाइल छीनकर स्कूटी सवार तीन लुटेरे भाग निकले. वारदात मेडिकल के सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल के सामने हुई है.

पुलिस ने सागर निगम की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.

cvb पुलिस के अनुसार सागर निगम उम्र 32 वर्ष निवासी जवाहर नगर कोतवाली सतना अपने परिजन के इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल आया था. वह रात 8-30 बजे मेडिकल कालेज के बाहर से चाय लेकर नयी बिल्डिंग के पास पहुंचा. इस बीच पिता को फोन लगाने के लिए मोबाइल निकाला.

इस दौरान स्कूटी से तीन युवक आए और हाथ से मोबाइल फोन छींनकर भाग निकले. सागर ने शोर मचाते हुए पीछा भी किया लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे. सागर ने गढ़ा थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India