Dailyhunt
शासकीय आवास खाना बना रही नर्स गिरकर हुई बेहोश, जबलपुर मेडिकल अस्पताल में मौत

शासकीय आवास खाना बना रही नर्स गिरकर हुई बेहोश, जबलपुर मेडिकल अस्पताल में मौत

बलपुर. एमपी के जबलपुर में पाटन से चंद किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सर्रा में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एक स्टाफ नर्स अपने शासकीय आवास में खाना बनाते वक्त गिरकर बेहोश हो गई. कलावती को बेहोशी की हालत में साथी नर्सो घबरा गई. उन्हें स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया.

जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सर्रा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ स्टाफ नर्स कलावती रैकवार आज दोपहर दो बजे के लगभग अपने शासकीय आवास में खाना बना रही थी. खाना बनाते वक्त कलावती अचानक बेहोश हो गई. कमरे में बेहोश कलावती को साथी नर्सो ने देखा तो उठाकर तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद दवाएं दी लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. मेडिकल अस्पताल में हुई ईसीजी और अन्य जांचों में दिल का दौरा पडऩे का संदेह सामने आया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है. पुलिस को मौके पर साथी नर्सो ने पूछताछ में बताया कि कलावती रैकवार सागर के रहली की रहने वाली थीं और सर्रा स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 15 सालों से अपनी सेवाएं दे रही थीं. उन्होंने तेंदूखेड़ा, तेजगढ़, सर्रा और तारादेही सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में काम किया था.

Source : palpalindia

जबलपुर के ओएफके की सड़क पर दिखा मगरमच्छ, गश्त कर रहे कर्मचारियों में हड़कम्प

जबलपुर के विजय नगर में चोरी की सनसनीखेज वारदात, सोने के जेवरों पर चोरों ने किया हाथ साफ

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India