Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सुप्रीम कोर्ट से WFI को बड़ा झटका, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल्स में हिस्सा लेने की दी इजाजत

सुप्रीम कोर्ट से WFI को बड़ा झटका, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल्स में हिस्सा लेने की दी इजाजत

ई दिल्ली. जानी-मानी भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को देश की सर्वोच्च अदालत से एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट को आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए होने वाले सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की साफ मंजूरी दे दी है.

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी विनेश फोगाट के पक्ष में ही अपना फैसला सुनाया था, लेकिन उस आदेश को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डबलूएफआई) ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए डबलूएफआई की याचिका को सिरे से खारिज कर दिया.

उसने देश का सिर ऊंचा किया है- सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले में किसी भी तरह का दखल देने से साफ इनकार कर दिया और विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रॉयल्स में उतरने का रास्ता साफ कर दिया. सुनवाई के दौरान अदालत ने विनेश फोगाट की तारीफ करते हुए एक बेहद भावुक और बड़ी टिप्पणी की. अदालत ने कहा कि विनेश फोगाट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का सिर हमेशा ऊंचा किया है. सुप्रीम कोर्ट के जजों ने कहा, अगर कोई और एथलीट होता तो बात शायद दूसरी होती, लेकिन विनेश ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है.

हाईकोर्ट के तरीके पर जताई चिंता, पर फैसला रखा बरकरार

हालांकि, इस पूरे संवेदनशील मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर थोड़ी चिंता जरूर जताई कि हाईकोर्ट ने जिस तरह से इस पूरे मामले को संभाला और सुनवाई की, वो अलग हो सकता था. इसके बावजूद, शीर्ष अदालत ने विनेश फोगाट के हक में आए हाईकोर्ट के मुख्य आदेश को पूरी तरह बरकरार रखा और उसमें कोई बदलाव नहीं किया. सुप्रीम कोर्ट के इस अंतिम फैसले के बाद अब रेसलिंग फेडरेशन बैकफुट पर है और विनेश फोगाट के एशियन गेम्स में जाने की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India