Dailyhunt
तमिलनाडु : विजय की पार्टी को 100 सीटों पर बढ़त, सीएम स्टालिन कोलाथुर सीट पर पिछड़े

तमिलनाडु : विजय की पार्टी को 100 सीटों पर बढ़त, सीएम स्टालिन कोलाथुर सीट पर पिछड़े

चेन्नई. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में टीवीके ने 100 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है, जबकि हॉट सीट की बात करें तो कोलाथुर सीट से मुख्यमंत्री स्टालिन पिछड़ गए हैं. तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जहां मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया.

राज्य में 85 फीसदी से ज्यादा रिकॉर्ड मतदान हुआ था.

तमिलनाडु में डीएमके और एआईडीएमके के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी लेकिन शुरुआती रुझानों के मुताबिक एक्टर थलपति विजय की पार्टी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. ताजा रुझानों के अनुसार एक्ट थलपति की पार्टी टीवीके 105 सीटों पर आगे है, जबकि एआईएडीएमके 70 सीटों पर आगे है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ डीएमके केवल 36 सीटों पर बढ़त के साथ पिछड़ती नजर आ रही है. वहीं राज्य में सरकार बनाने और बहुमत के आंकड़े को पार करने के लिए 117 सीटों की जरूरत है, लकिन शुरूआती रुझानों के मुताबिक किसी भी पार्टी के अपने दम पर स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है.

5 राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर में टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू से 2500 से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 राउंड की काउंटिंग के बाद टीवीके उम्मीदवार को 20,000 से अधिक वोट हासिल कर चुके हैं, जबकि स्टालिन लगभग 18,000 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

Source : palpalindia

तमिलनाडु में रिकॉर्ड 84.51 फीसदी मतदान के साथ थमा चुनावी शोर, 4 मई को तय होगा दिग्गजों का भाग्य

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India