Dailyhunt
ट्रेन के एसी कोच में अकेले बिना टिकट यात्रा कर रहे नाबालिग बालक को डिप्टी सीटीआई ने आरपीएफ को सौंपा

ट्रेन के एसी कोच में अकेले बिना टिकट यात्रा कर रहे नाबालिग बालक को डिप्टी सीटीआई ने आरपीएफ को सौंपा

बलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल में यात्री सुरक्षा एवं मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ट्रेन संख्या 12167 (एलटीटी-बनारस सुपरफास्ट) में एक नाबालिग बालक को सुरक्षित बचाया गया.

रेल प्रशासन के मुताबिक गत 31 मार्च को जबलपुर से प्रयागराज छिवकी के मध्य ड्यूटी के दौरान उप मुख्य टिकट निरीक्षक अनूप कुमार बोरिया द्वारा टिकट जांच के दौरान कोच बी/3 में लगभग 15 वर्षीय एक बालक अकेले एवं असहाय अवस्था में पाया गया. पूछताछ में बालक ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 11062 से जबलपुर तक आया था तथा उसे जयनगर जाना है. बालक के पास कोई वैध टिकट या दस्तावेज उपलब्ध नहीं था.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मानवीय आधार पर बालक को सुरक्षा में लिया गया तथा आरपीएफ/जीआरपी कटनी को सूचित किया गया. मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम को बालक को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया, ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों का पता लगाया जा सके. जबलपुर रेल मंडल द्वारा इस प्रकार की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही यात्रियों की सुरक्षा के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

Source : palpalindia

शातिर बदमाश फर्जी वेंडर बनकर ट्रेन में कर रहा था यात्रा, RPF ने पकड़ा तो जोडऩे लगा हाथ, पैर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India