Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ऊर्जा विभाग ने मनजीत सिंह को पुन: पावर जनरेटिंग कंपनी का प्रबंध संचालक नियुक्त किया

ऊर्जा विभाग ने मनजीत सिंह को पुन: पावर जनरेटिंग कंपनी का प्रबंध संचालक नियुक्त किया

बलपुर. मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग ने मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन की कंडिका 58 (ई) के प्रावधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मनजीत सिंह को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया है.

इस संबंध में मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग ने 23 मई 2026 को आदेश जारी कर दिया.

उल्लेखनीय है कि मनजीत सिंह को ऊर्जा विभाग ने मई 2020 में प्रथम बार प्रबंध संचालक के रूप में नियुक्त किया था. इसके बाद उनको मई 2023 में दूसरी बार प्रबंध संचालक के रूप में नियुक्ति दी गई थी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Palpal India