Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भाजपा का अहंकार ही गिरायेगा उनकी सरकार.अखिलेश यादव ने साधा निशाना

भाजपा का अहंकार ही गिरायेगा उनकी सरकार.अखिलेश यादव ने साधा निशाना

Pardaphash 1 week ago

खनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपाइयों का सबसे बड़ा संकट ये है कि वो अब अगर जनता से दंडवत् माफ़ी भी मांगेंगे तो भी जनता माफ़ नहीं करेगी क्योंकि भाजपाइयों ने कभी भी जनता के साथ किया हुआ अपना वादा नहीं निभाया है।

ये बात और है कि भाजपा के संगी-साथियों ने औपनिवेशिक सत्ताओं के आगे माफ़ी भी मांगी थी और बड़ी वफ़ादारी के साथ निभाई भी थी।

उन्होंने आगे लिखा, दूसरों पर माफ़ी मांगने के लिए दबाव बनाना और लोगों के बयान बदलवाना भाजपाई नकारात्मक राजनीति की बहुत ही घिसी-पिटी और आउटडेटेड चाल है। ऐसे कुकृत्यों से भाजपा के ख़िलाफ़ गुस्सा, नाराज़गी और आक्रोश और भी अधिक बढ़ रहा है। जब जनता भाजपा के विरुध्द अपने विचार, अपने मन में ही रखेगी तो भाजपाइयों और उनके अनरजिस्टर्ड संगी-साथियों के लिए हालात बद-से-बदतर हो जाएंगे। भाजपा का अहंकार ही गिरायेगा उनकी सरकार!

इसके साथ ही, 'बटेश्वर कॉरिडोर' के काम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ये है 'बटेश्वर कॉरिडोर' के काम में हो रहे बेतहाशा भ्रष्टाचार का साक्षात् सबूत : जिसमें दिनदहाड़े बिना बेस के सीधे मिट्टी पर ही PCC डालने का वीडियो सरेआम हो गया है। यहां ख़राब कॉन्क्रीट और पत्थर का इस्तेमाल हो रहा है और डिज़ाइन फॉल्ट्स आदि की भी लिखित शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन कभी सुनवाई ही नहीं हुई, जांच तो संभव ही नहीं है। भाजपा राज में जब कोई ईमानदार नागरिक आवाज़ उठाता है तो उसके फोन पर दूसरी तरफ़ से धमकी की आवाज़ आ जाती है।

भाजपा राज में सुनवाई की जगह धमकाई हो रही है। वैसे याद दिला दें कि भाजपा ने 'अटल प्रोग्रेस वे' बनाने की बात भी कही थी… जनता पूछ रही है: 'अटल प्रोग्रेस वे' भी जुमला था क्या?

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Pardaphash Hindi