ईरान का दावा : मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान ने अमेरिकी फाइटर प्लेन F-35 को मार गिराने का दावा किया है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, उसकी सेना ने एक और अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया है।
बताया जा रहा है कि यह अमेरिका का बेहद आधुनिक F-35 लड़ाकू विमान था, जिसे ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defense System) से निशाना बनाया। ईरान की न्यूज एजेंसी तस्नीम ने कहा है कि अमेरिकी वायुसेना के एक पायलट को ईरानी सैनिकों ने पकड़ लिया है।
ईरान ने यह भी कहा है कि उसने पायलट को बचाने आए अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टरों (American Black Hawk helicopters) को भी मार गिराया। कुछ लीक तस्वीरों के आधार पर बताया गया कि अमेरिका ने एक C-130 विमान और चार ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर ईरान के अंदर भेजे थे। ईरान की सेना ने इन्हें घुसपैठ बताते हुए कार्रवाई की।
F-35 जेट को गिराने के बाद पायलट ने इजेक्ट किया और वह ईरान की जमीन पर उतरा। इसके बाद से पायलट की हालत को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि पायलट को ईरानी सेना ने पकड़ लिया है, जबकि अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक जेट के गिरने के दौरान हुए भारी विस्फोट में पायलट के बचने की संभावना बहुत कम है। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी और IRIB ने भी कहा कि जेट के टकराने पर बहुत बड़ा धमाका हुआ, जिससे पायलट के बचने की उम्मीद कम हो जाती है।

