सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के तीन सौ मीटर दूर श्यामकाट गाव के पास एसएसबी और पुलिस की सयुक्त जांच टीम ने भारत से नेपाल जा रहे चार गोवंशीय पशुओ के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार की रात करीब 12 बजे एसएसबी इंस्पेक्टर अमित कुमार और सोनौली कोतवाली एसआई रविन्द्र सिंह सरहद के निकट श्याम काट गांव में गश्त कर रहे थे। इस दौरान दो युवक सरहद के निकट रास्ते चार गोवंशिय पशुओ को लेकर नेपाल की तरफ जा रहे थे जिन्हें जवानों ने रोककर लिया और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस सम्बंध में कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि चार गोवंशीय पशुओ के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है।

