Dailyhunt
Arjun Kapoor की Viral Post ने खड़े किए सवाल, क्या Personal Life में चल रही है कोई उथल-पुथल?

Arjun Kapoor की Viral Post ने खड़े किए सवाल, क्या Personal Life में चल रही है कोई उथल-पुथल?

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और रहस्यमयी नोट शेयर किया है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अंत को स्वीकार करो, भले ही वह वैसा न हुआ हो जैसा तुम चाहते थे।' एक्टर का यह मैसेज देखते ही इंटरनेट पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

कई लोग इसे उनकी निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल से जोड़कर देख रहे हैं।

रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी यह पोस्ट वायरल हो गई है, जहां फैंस उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि शायद अर्जुन गहरे तनाव से गुजर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने उन ट्रोलर्स की आलोचना की जो अक्सर अर्जुन का मजाक उड़ाते हैं।

इमोशनल पोस्ट के बाद जब सामने आए अर्जुन

अपनी दिवंगत मां के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर करने के बाद, अर्जुन कपूर हाल ही में सीमा सिंह द्वारा आयोजित एक खास इवेंट में नजर आए। जब इवेंट से उनका वीडियो सामने आया, तो कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने के लिए उनसे माफी मांगी। वीडियो में अर्जुन सफेद शर्ट और काले सूट में काफी साधारण और शालीन नजर आ रहे थे। उन्होंने वहां मौजूद पैपाराजी से भी बातचीत की। फैंस का कहना है कि लोग अक्सर सीधे-सादे कलाकारों को निशाना बनाते हैं, जो कि गलत है।

अर्जुन कपूर का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में देखा गया था। फिलहाल उन्होंने मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही अपनी अगली फिल्म का दिल्ली शेड्यूल पूरा कर लिया है।

उनकी हिम्मत ने मुझे लड़ने की ताकत दी, Still Alive में पिता को याद कर भावुक हुए कॉमेडियन Samay Raina

आने वाली बड़ी फिल्में

अर्जुन कपूर जल्द ही ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल 'नो एंट्री 2' में दिखाई देंगे। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। चर्चा है कि तमन्ना भाटिया इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस हो सकती हैं, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इस फिल्म को अर्जुन के पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बोनी कपूर ने हाल ही में ओरिजिनल स्टार कास्ट फिल्म में न ले पाने पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी, जिसके बाद अब पूरी नई स्टार कास्ट के साथ इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi