Dailyhunt
Bollywood Wrap Up | Tumbbad 2 Shooting | Akshay Kumar Bhooth Bangla Trailer Launch | Chand Mera Dil teaser

Bollywood Wrap Up | Tumbbad 2 Shooting | Akshay Kumar Bhooth Bangla Trailer Launch | Chand Mera Dil teaser

भारतीय सिनेमा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक उपलब्धियों और नई शुरुआत के नाम रहा। एक तरफ, आदित्य धर की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ₹1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर वैश्विक स्तर पर अपनी धाक जमा दी है, जिससे प्रभावित होकर क्रिकेट लेजेंड विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की।

वहीं दूसरी ओर, 'हस्तर' के खौफ की वापसी के साथ 'Tumbbad 2' की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री ने प्रशंसकों का उत्साह दोगुना कर दिया है। इसी बीच, धर्मा प्रोडक्शंस ने 'चांद मेरा दिल' के टीज़र के साथ एक नई रोमांटिक जोड़ी (अनन्या पांडे और लक्ष्य) को पेश किया है, जबकि पर्दे के बाहर रणवीर सिंह अब 'जिंदल स्टेनलेस' के ब्रांड एंबेसडर के रूप में एक नई व्यावसायिक भूमिका में नज़र आ रहे हैं।"......................................................................................................................अक्षय कुमार का अतरंगा स्टाइल देख पेट पकड़कर हंस रहे फैनअक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज के लिए तैयार हो गई हैफिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके इवेंट में लीड एक्टर का अतरंगी और अटपटा अवतार देखने को मिलाट्रेलर लॉन्च के मौके पर अक्षय कुमार ने एक बेहद विचित्र फैशन स्टेटमेंट देने की कोशिश की, जो दर्शकों के गले नहीं उतरा। अक्षय ने नीले रंग की एक ऐसी शर्ट पहनी थी जो जगह-जगह से फटी हुई थी, और उसके ऊपर एक कोट डाला था जो पूरी तरह से चिथड़ों जैसा दिख रहा था......................................................................................................................'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: 1600 करोड़ के पाररणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर: द रिवेंज' ने भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं 19वें दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,622.72 करोड़ तक पहुंच गया है भारत में फिल्म ने अब तक ₹1,225.72 करोड़ की शानदार कमाई की है, जिससे यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है......................................................................................................................विराट-अनुष्का ने किया 'धुरंधर 2' का रिव्यू, आदित्य धर हुए भावुकक्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में थिएटर जाकर यह फिल्म देखी। विराट ने इसे भारत का अब तक का "अनोखा सिनेमाई अनुभव" बताया, जबकि अनुष्का ने रणवीर सिंह की एक्टिंग को उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ काम कहा। इस पर डायरेक्टर आदित्य धर ने जवाब देते हुए कहा कि वह विराट के अंडर-19 के दिनों से फैन हैं और लेजेंड्स से मिली यह तारीफ उनके लिए "सब कुछ" है......................................................................................................................'Tumbbad 2' की शूटिंग शुरू, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की 'विलेन' के रूप में एंट्रीप्रशंसकों का लंबा इंतजार खत्म हुआ! 'तुंबाड 2' की शूटिंग आज मुंबई में एक भव्य मुहूर्त पूजा के साथ शुरू हो गई। इस मौके पर फिल्ममेकर बोनी कपूर भी नजर आए। इस सीक्वल की सबसे बड़ी खबर यह है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इस बार फिल्म में एक मुख्य और खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के लिए मुंबई में 7-8 एकड़ का एक विशाल सेट बनाया गया है......................................................................................................................'चांद मेरा दिल' का टीज़र रिलीज़: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फ्रेश केमिस्ट्री धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीज़र आउट कर दिया है फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य की कॉलेज रोमांस वाली जोड़ी दिखाई गई है। टीज़र में पहले प्यार की मासूमियत और फिर उसके टूटने के दर्द को दिखाया गया है।विवेक सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

.......................................................................................................................

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi