Dailyhunt
Buddha Purnima 2026: ये 5 चीजें घर लाने से चमक जाएगी आपकी किस्मत, खूब बरसेगा पैसा

Buddha Purnima 2026: ये 5 चीजें घर लाने से चमक जाएगी आपकी किस्मत, खूब बरसेगा पैसा

वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है, जो इस साल 1 मई को पड़ रही है। माना जाता है कि इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, उन्हें ज्ञान मिला था और उन्होंने शरीर त्यागा था।

लोग इस दिन शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं। ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, इस दिन घर में कुछ खास चीजें लाने से सुख-समृद्धि आती है।

बुद्ध की मूर्ति से आएगी शांति

घर में बुद्ध की मूर्ति रखना बहुत शुभ होता है। वास्तु के अनुसार, यह घर से तनाव को दूर करती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है। अगर आप बुद्ध पूर्णिमा पर ध्यान मुद्रा वाली मूर्ति या लाफिंग बुद्धा घर लाते हैं, तो इससे परिवार में आपसी प्यार और सुख बढ़ता है।

पीतल का हाथी लाएगा स्थिरता

पीतल का हाथी घर में मजबूती और शांति का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के मुख्य दरवाजे के पास, अंदर की तरफ मुंह करके रखने से घर का माहौल संतुलित रहता है और लड़ाई-झगड़े कम होते हैं।

Buddha Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा पर इस मुहूर्त में स्नान-दान से मिलेगी मानसिक शांति

कौड़ियो से होगा धन लाभ

पुराने समय से ही कौड़ियों का संबंध धन की देवी लक्ष्मी जी से रहा है। माना जाता है कि समुद्र मंथन के समय ये प्रकट हुई थीं। बुद्ध पूर्णिमा पर कौड़ियां खरीदकर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और पैसा टिकता है।

चांदी के सिक्को से मिलेगी मन को शांति

चांदी का सीधा संबंध चंद्रमा से होता है। चूंकि पूर्णिमा चंद्रमा का ही दिन है, इसलिए इस दिन चांदी का सिक्का घर लाना बहुत अच्छा रहता है। इससे मन शांत रहता है और घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। इसे आप अपने पूजा घर में रख सकते हैं।

श्री यंत्र से आएगी समृद्धि

श्री यंत्र को धन और वैभव का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। इसे साक्षात लक्ष्मी जी का रूप कहा गया है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन श्री यंत्र लाकर उसे पूजा स्थान पर स्थापित करने और रोज उसकी पूजा करने से जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi