Dailyhunt
Confirmed Tatkal Ticket पर भी मिलेगा 100% Refund, बस याद रखें रेलवे के ये तीन जरूरी Rules

Confirmed Tatkal Ticket पर भी मिलेगा 100% Refund, बस याद रखें रेलवे के ये तीन जरूरी Rules

भारत में बड़ी संख्या में लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करने के लिए भारतीय रेलवे का सहारा लेते हैं। इसकी सबसे प्रमुख वजह यह है कि कम खर्च में यात्रियों को लंबी दूरी तय करने की सुविधा आसानी से मिल जाती है।

ट्रेन में सफर करने का मजा भी अलग होता है। अगर आपकी ट्रेन की टिकट कंफर्म तो यह मजा किरकिरा हो जाता है। जब हमारे पास कंफर्म टिकट नहीं होती है, तो यात्रियों के पास तत्काल टिकट बुक कराने का ऑप्शन होता है। अगर यही तत्काल टिकट को कैंसिल करना पड़ जाए, किसी कारणवश बुकी की गई तत्काल टिकट को कैंसिल करना पड जाए, तो क्या कैंसिल करने पर रिफंड दिया जाएगा। कई लोगों के मन में यह सवाल जरुर आता है क्योंकि तत्काल टिकट ज्यादा पैसे देकर बुक की जाती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि तत्काल टिकट कैंसिल करने पर क्या करें।

तत्काल टिकट कैंसिल करने पर क्या होगा?

तत्काल टिकट का रिफंड स्थिति इस बात पर निर्भर करता है। तत्काल टिकट ट्रेन चलने से एक दिन पहले बुक की जाती है, इसलिए इससे आप समझ सकते हैं कि इस पर रेलवे के नियम लागू नहीं होते हैं, जो अन्य टिकट पर है। इस टिकट को आप अचानक से बुक कराते हैं, यदि आप इसे कैंसिल करेंगे, तो इसके लिए आपको कोई रिफंड नहीं मिलने वाला है। यदि आपकी तत्काल टिकट RAC में है या वेटिंग में है,तो कटौती करने पर आपको रिफंड मिल जाएगा।

इसे भी पढ़े: Train Ticket Booking में न करें ये गलती, जानिए Upper Berth और Lower Berth में क्या है बेस्ट चॉइस?

तत्काल टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा या नहीं?

इस बात को यात्री समझे कि, यदि रेलवे द्वारा टिकट कैंसिल या ट्रेन के समय में बदलाव किया जाता है, तो इसके लिए यात्रियों को वापस रिफंड जरुर मिलता है। उदाहरण के तौर पर आपकी ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट है, तो इसके लिए आपको कैंसिल रिफंड मिल जाएगा। अगर आपकी टिकट वेटिंग या RAC में हो, तो इसके कैंसिल करने पर रिफंड मिल सकता है। अगर रेलवे में आपकी टिकट को कैंसिल की है, तो आपको रिफंड मिल जाएगा।

तत्काल टिकट के पैसे कब रिफंड नहीं होते?

जब आप टिकट कंफर्म होने के बाद भी आप इसे कैंसिल कर रहे हैं, तो रेलवे की तरफ से ट्रेन के समय में कोई बदलाव न हो, तो ऐसी स्थिति में यात्री को कोई पैसे वापस नहीं मिलता। इसके अतिरिक्त, यदि यात्री चार्ट बनने के बाद कन्फर्म टिकट को कैंसिल कर देता है, तो इसके लिए भी रिफंड नहीं दिया जाता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi