Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Dabur को FSSAI का झटका, 100% शुद्धता वाले दावे के साथ उत्पाद बेचने पर लगी रोक

Dabur को FSSAI का झटका, 100% शुद्धता वाले दावे के साथ उत्पाद बेचने पर लगी रोक

यी दिल्ली, तीन अगस्त खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने डाबर इंडिया को शहद, गाय के घी और खाद्य तेलों जैसे कई उत्पादों को 100 प्रतिशत के दावे के साथ बेचने से रोक दिया है। नियामक का कहना है कि इस तरह की लेबलिंग कानून के खिलाफ है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उसने डाबर इंडिया लिमिटेड को 100 प्रतिशत दावों वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री पर रोक का आदेश जारी किया गया है, जिसमें शहद, सेब का सिरका, वर्जिन कोकोनट तेल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और ऐसे ही अन्य सामान शामिल हैं।

एफएसएसएआई ने कहा, ''कंपनी की वेबसाइट पर बेचे जा रहे खाद्य उत्पादों में 100% प्राकृतिक , 100% शुद्ध , 100% शुद्धता की गारंटी , 100% जैविक और 100% नारियल पानी जैसे गुमराह करने वाले दावे पाए गए। नियामक ने स्पष्ट किया कि 100 प्रतिशत दावों का उपयोग एफएसएस (विज्ञापन और दावे) विनियम, 2018 का उल्लंघन है, क्योंकि ये अस्पष्ट, अप्रामाणिक हैं और इनसे उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi