Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Glowing Skin का राज हैं ये Retinoids, जानें Retinol और Tretinoin में किसे करें Beauty Routine में शामिल

Glowing Skin का राज हैं ये Retinoids, जानें Retinol और Tretinoin में किसे करें Beauty Routine में शामिल

क्सर लोगों के लिए रेटिनॉल, रेटिनल और ट्रेटिनॉइन में चुनाव करना मुश्किल होता है। यह जानने के बाद भी हेल्दी स्किन के लिए यह तीनों ही जरूरी हैं। रेटिनॉल, रेटिनल और ट्रेटिनॉइन तीनों ही हेल्दी स्किन का वादा करते हैं।

लेकिन इनके बीच का फर्क जानना जरूरी होता है, जिससे कि आप सही प्रोडक्ट का चुनाव कर सकें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन तीनों स्किन केयर प्रोडक्ट के बीच के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानें क्या है रेटिनॉल

स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक पिगमेंटेशन, मुंहासे, फाइन लाइन्स और बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए रेटिनॉइड जरूरी होता है। हालांकि रेटिनॉल, रेटिनल और ट्रेटिनॉइन इन तीनों में चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। क्योंकि इनकी प्रभावशीलता, शक्ति और सहनशीलता अलग-अलग हो सकती हैं।

Makeup Beginners ध्यान दें! कैंची और टेप से पाएं Perfect Look, ये हैं 5 Viral हैक्स

वहीं रेटिनॉल सबसे आसानी से उपलब्ध है। स्किन पर असर दिखाने से पहले इसको रेटिनोइक एसिड में बदलने के लिए कई प्रोसेस से गुजरना होता है। जोकि स्किन कोशिकाओं द्वारा यूज किए जाने वाला रूप है। लेकिन इसके रिजल्ट मिलने में थोड़ा समय लगता है। अक्सर युवाओं और संवेदनशील स्किन वाले लोगों के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन होता है।

जानिए रेटिनल क्या है

रेटिनोइक एसिड का एक शक्तिशाली रूप है। आजलकल इसका उपयोग स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है। यह रेटिनॉल की तुलना में ज्यादा प्रभावी होता है। पिगमेंटेशन, मुंहासों और बढ़ती उम्र के लक्षणों से जल्दी राहत पाने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

जानिए क्या है ट्रेटिनॉइन

यह शुद्ध रेटिनोइक एसिड है। झुर्रियों को कम करने, मुंहासों के इलाज और त्वचा की बनावट और दिखावट में सुधार करने के लिए यह डॉक्टर के पर्चे पर उपलब्ध है। इसके इस्तेमाल करने के शुरुआती दिनों में सूखापन, लालिमा, स्किन का छिलना और जलन आदि हो सकती है।

क्या यूज करना बेहतर

यह आपकी स्किन की समस्याओं, सेंसिटिविटी और सहनशीलता पर निर्भर करता है। शुरूआत लोगों और संवेदनशील स्किन वाले लोगों में रेटिनॉल से शुरूआत करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यह स्किन को संतुलन प्रदान करता है। वहीं गंभीर मुंहासे और उम्र संबंधी स्किन प्रॉब्लम्स के लिए स्किन एक्सपर्ट की सलाह पर ट्रेटिनॉइन यूज किया जा सकता है। बता दें कि सबसे अच्छा रेटिनॉइड वह है, जिसको आपकी स्किन सहन कर सके और आप लंबे समय तक नियमित रूप से यूज कर सकें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi