Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Gujarat के Vadodara और भावनगर में सामने आए Coronavirus के दो मामले, मरीजों की हालत स्थिर

Gujarat के Vadodara और भावनगर में सामने आए Coronavirus के दो मामले, मरीजों की हालत स्थिर

गुजरात के वडोदरा और भावनगर जिलों में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमितों में 20 वर्षीय एक युवक और 44 वर्षीय एक महिला शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। वडोदरा के सरकारी सर सयाजीराव अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. हितेंद्र चौहान ने बताया कि युवक की 27 जुलाई को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया, "मरीज की हालत स्थिर है और उसका इलाज जारी है।

नागरिकों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।" दूसरा मामला मोरबी जिले की 44 वर्षीय महिला का है, जो भावनगर जिले के तीर्थ स्थल पालीताना की यात्रा के दौरान बीमार पड़ने के बाद कोरोना संक्रमित पाई गई। भावनगर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी आर. के. सिन्हा ने बताया कि महिला 28 जुलाई को पालीताना पहुंची थी और तबीयत बिगड़ने के बाद शुरुआत में एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। सिन्हा ने बताया, "29 जुलाई को श्री बजरंगदासबापा आरोग्यधाम ले जाए जाने के बाद महिला की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।

महिला की हालत अब स्थिर है और उसका इलाज जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi