Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Guwahati में STF ने जब्त की 3 करोड़ की Heroin, मणिपुर और असम के तीन तस्कर गिरफ्तार

Guwahati में STF ने जब्त की 3 करोड़ की Heroin, मणिपुर और असम के तीन तस्कर गिरफ्तार

सम के गुवाहाटी में तीन लोगों को तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने यहां बेहारबारी इलाके में एक गाड़ी से तीन संदिग्ध तस्करों को पकड़ा और उनके पास से 379 ग्राम हेरोइन बरामद की।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''आज सुबह एक गुप्त सूचना के आधार पर चलाये गये अभियान में एसटीएफ ने तीन तस्करों पर कार्रवाई की, जो 379 ग्राम हेरोइन ले जा रहे थे। इस हेरोइन की कीमत तीन करोड़ रुपये से ज़्यादा है।'' शर्मा ने बताया कि उन्हें पकड़ लिया गया एवं आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया गया। एसटीएफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि हेरोइन को गाड़ी के अंदर बने एक गुप्त खाने में साबुन की 37 डिब्बियों में छिपाकर रखा गया था।

उसने बताया कि गिरफ्तार लोगों में दो मणिपुर के इंफाल पूर्वी और चुराचांदपुर जिलों के हैं तथा तीसरा असम के कछार जिले का रहने वाला है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi