Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPL 2026: इंसान है, थोड़ा रहम करो.., जसप्रीत बुमराह के खराब प्रदर्शन पर किरोन पोलार्ड का बयान

IPL 2026: इंसान है, थोड़ा रहम करो.., जसप्रीत बुमराह के खराब प्रदर्शन पर किरोन पोलार्ड का बयान

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक है। टीम लगातार हार झेल रही है और एक जीत के लिए तरस रही है। वहीं टीम और देश के बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं।

जिसके बाद बुमराह की आलोचना हो रही है। वहीं

एमआई के बल्लेबाजी कोच किरोन पोलार्ड ने खराब फॉर्म से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह का समर्थन किया है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज का भी कभी-कभी दिन खराब हो सकता है या उनका सीजन अच्छा नहीं जा सकता। उन्होंने भारत के इस स्टार तेज गेंदबाज को थोड़ी राहत देने की अपील की है। बता दें कि, बुमराह ने आईपीएल के इतिहास में अपना तीसरा सबसे महंगा गेंदबाजी स्पेल डाला।

दरअसल, बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुमराह ने 54 रन लुटाए। इस मैच में उन्हें कोई विकेट भी नसीब नहीं हुआ। हैदराबाद ने ये मैच 6 विकेट से जीता। मुंबई इंडियंस ने रियान रिकेल्टन के नाबाद 123 रन की मदद से पांच विकेट पर 234 रन बनाए, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाकर जीत हासिल की।

वहीं जब पोलार्ड से बुमराह को लेकर सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा कि जब कोई क्रिकेटर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा होता है तो हम हर उस पहलू पर गौर करते हैं कि वह अच्छा क्यों नहीं कर रहा है और जसप्रीत बुमराह के मामले में भी कोई फर्क नहीं है।

पोलार्ड ने आगे कहा कि, बुमराह ने वर्षों से ऐसा किया है। एक इंसान होने के नाते आपको भी गलतियां करने, दिन खराब होने, सत्र खराब होने या कुछ महीने खराब जाने का हक है। मुझे बस लगता है कि हमें कभी-कभी उन अच्छी चीजों को याद रखना चाहिए जो उन्होंने की हैं। हां हम वर्तमान में जीने की कोशिश करते हैं और वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन वह लंबे समय से मुंबई और भारत के लिए नंबर एक गेंदबाज रहे हैं। मुझे बस लगता है कि कभी-कभी हम क्रिकेटरों को थोड़ी राहत दे सकते हैं। क्योंकि हमारी बदकिस्मती है कि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं इसलिए जब हम खराब प्रदर्शन करते हैं तो उसे हमेशा ज्यादा उछाला जाता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi