Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Kerala के Kollam तट पर नाव पलटने से एक मछुआरे की मौत, दो लोग लापता

Kerala के Kollam तट पर नाव पलटने से एक मछुआरे की मौत, दो लोग लापता

केरल के कोल्लम शहर में नींदाकारा के पास शुक्रवार को 14 लोगों को लेकर जा रही एक मछली पकड़ने वाली नाव पलट जाने से एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति और उसका बेटा लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान राजीवन के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, उसे समुद्र से निकालकर किनारे लाया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। लापता लोगों की पहचान राधाकृष्णन और उनके बेटे गौतम के रूप में हुई है। दोनों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि 'श्रीकृष्णा' नामक नाव ऊंची लहरों के बीच समुद्र में प्रवेश करते समय नींदाकारा 'ब्रेकवाटर' के पास पलट गई। नाव में सवार अन्य 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिनमें से कुछ लोग तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे। अधिकारियों ने बताया कि समुद्र में खराब मौसम और तेज लहरों के कारण बचाव अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। केरल में मानसून के दौरान गहरे समुद्र में ट्रॉलर नौकाओं से मछली पकड़ने पर लगाया गया 52 दिनों का वार्षिक प्रतिबंध शुक्रवार रात खत्म हो जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi