Dailyhunt
Korean Glass Skin Remedies: K-Beauty वाला निखार अब घर पर, ये असरदार Skin Care टिप देगा शीशे जैसी बेदाग त्वचा

Korean Glass Skin Remedies: K-Beauty वाला निखार अब घर पर, ये असरदार Skin Care टिप देगा शीशे जैसी बेदाग त्वचा

ज्यादातर महिलाएं गर्मियों में तेज धूप के कारण होने वाली टैनिंग को लेकर काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी फेस पर जमा टैनिंग को कम करना चाहती हैं और कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहती हैं।

तो यह आर्टिकल आपके लिए है। कई महिलाएं ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और कुछ घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। लेकिन अपनी स्किन को चमकदार बनाने के लिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसा सीक्रेट बताने जा रहे हैं, जिसको आजमाकर आप भी फेस की टैनिंग को कम कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन खूबसूरत और मुलायम होगी।

चावल का पानी और एलोवेरा जेल

आप घर में रहकर कम खर्च में एक खास उपाय आजमा सकती हैं। यहां पर हम चावल के पानी और ऐलोवेरा जेल से तैयार एक खास पेस्ट के बारे में बात कर रहे हैं। यह मिश्रण आपको कोरियन ग्लास स्किन देने में मदद कर सकता है। इस मिश्रण को बनाने में कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी।

Hoop Earring Designs: अब बोरिंग झुमके हुए Out of Fashion, ट्राय करें ये स्टाइलिश और मॉडर्न Hoop Earrings

पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

एलोवेरा जेल

चावल का पानी

विटामिन ई कैप्सूल

गुलाब जल

पेस्ट बनाने का तरीका

आप आसानी से चावल के पानी से पेस्ट बनाकर तैयार कर सकती हैं।

इसको बनाने के लिए रातभर के लिए चावल को पानी में भिगोकर रख दें।

फिर अगली सुबह चावल का पानी अलग कर लें।

एक साफ कटोरी में एलोवेरा जेल लें।

इसमें चावल का पानी और गुलाबजल मिक्स करें।

अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छे से मिक्स करें।

ऐसे लगाएं

इसको अच्छे से अपने फेस पर अप्लाई करें।

वहीं रात में सोने से पहले 40 मिनट तक फेस पर लगाएं।

इसके बाद थोड़ी देर फेस का मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से फेसवॉश कर लें।

सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल करने से आपको फर्क साफ दिखेगा।

अगर आप पहली बार फेसपैक का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi