Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Kyiv पर Russia missile attack में 17 लोगों की मौत, Zelenskyy ने मांगी और एयर डिफेंस सिस्टम

Kyiv पर Russia missile attack में 17 लोगों की मौत, Zelenskyy ने मांगी और एयर डिफेंस सिस्टम

यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार रातभर किए गए रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई तथा 44 अन्य लोग घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रूस यूक्रेन के खिलाफ बड़े पैमाने पर लगातार बैलिस्टिक मिसाइल हमले कर रहा है।

इस साल गर्मियों से ऐसे हमले लगभग नियमित हो गए हैं। यूक्रेन के पास अमेरिका निर्मित 'पैट्रियट' प्रणालियों की मिसाइलों का सीमित भंडार है। उसके पास मौजूद हवाई रक्षा प्रणालियों में केवल 'पैट्रियट' ही बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है।

दोस्त रूस ने तो भारत की लॉटरी लगा दी! क्या है दुनिया का पहला परमाणु आइसब्रेकर?

रूस के हमलों में यूक्रेन की इसी कमजोरी का फायदा उठाया जा रहा है। जेलेंस्की ने अन्य देशों से और अधिक अवरोधक मिसाइलें भेजने की अपील की है। ईरान युद्ध के कारण इन मिसाइलों की उपलब्धता और कम हो गई है।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा, ''आज मारे गए लोगों की जान बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने वाली प्रणालियां ही बचा सकती थीं।'' उन्होंने कहा, ''हमारे साझेदारों के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि इनकी आपूर्ति में देरी या बैलिस्टिक मिसाइल रोधी प्रणालियां देने में अनिच्छा का सीधा नतीजा ऐसी भयावह जनहानि और तबाही के रूप में सामने आता है।'' अमेरिका की अगुवाई वाले शांति प्रयासों में कोई प्रगति होती नहीं दिखने के बीच यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर बातचीत के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से तेल रिफाइनरियों जैसे प्रमुख रूसी स्थलों पर हमले तेज कर दिए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिना शर्त युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था जिसे यूक्रेन ने स्वीकार कर लिया है लेकिन पुतिन ने इसे मानने से इनकार कर दिया है। रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन खुदरा कंपनी 'वाइल्डबेरीज' और तुला क्षेत्र के गवर्नर ने बताया कि यूक्रेन ने कंपनी के माल ढुलाई केंद्रों पर बुधवार को एक और हमला करते हुए मॉस्को के दक्षिण में तुला क्षेत्र स्थित उसके एक गोदाम को ड्रोन से निशाना बनाया।

Moscow drone attack में पांच की मौत, रूस और यूक्रेन में तेज हमले

यूक्रेन के आंकड़ों के अनुसार, तीन सप्ताह से भी कम समय में 'वाइल्डबेरीज' का यह 14वां गोदाम है, जिसमें आग लगी है। यूक्रेन का कहना है कि यह कंपनी ऐसे सामान उपलब्ध कराती है, जिनका इस्तेमाल रूसी सेना कर सकती है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने रातभर में रूस के 16 क्षेत्रों के अलावा, क्रीमिया तथा आजोव सागर और काला सागर के ऊपर यूक्रेन के 475 ड्रोन मार गिराए।

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस ने 24 बैलिस्टिक मिसाइल, चार अन्य मिसाइल और 115 ड्रोन दागकर यूक्रेन को निशाना बनाया। उसने बताया कि चार अन्य मिसाइल की पहचान या तो हाइपरसोनिक 'जिरकॉन' या सुपरसोनिक 'ओनिक्स' मिसाइलों के रूप में की गई। कई ड्रोन जेट इंजन से संचालित थे।

जेलेंस्की ने कहा कि हमलों में आम नागरिकों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के गोदामों, बुनियादी ढांचे और एक रेलवे स्टेशन को मुख्य रूप से निशाना बनाया गया। हालांकि, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने सैन्य गतिविधियों में शामिल परिवहन, माल ढुलाई और वितरण केंद्रों को निशाना बनाया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi