Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Lenin Moreno को रिश्वत मामले में 5 साल की सजा, Ecuador कोर्ट का आदेश

Lenin Moreno को रिश्वत मामले में 5 साल की सजा, Ecuador कोर्ट का आदेश

क्वाडोर की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो को एक चीनी कंपनी से रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराते हुए शुक्रवार को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मोरेनो पर आरोप था कि उन्होंने एक पनबिजली संयंत्र के निर्माण का ठेका हासिल करने में कंपनी की मदद करने के बदले रिश्वत ली थी।

KPSC Scam | कर्नाटक सरकार का पूरा 'तंत्र' भ्रष्टाचार में शामिल, Pralhad Joshi ने Congress पर साधा तीखा निशाना

सजा सुनाए जाने के समय 73 वर्षीय मोरेनो अदालत में मौजूद थे। वह दिव्यांग हैं और चलने में असमर्थ हैं, इसलिए उन्हें जेल भेजने के बजाय घर में नजरबंद रखा जाएगा और वह अपनी सजा वहीं पूरी करेंगे। अदालत ने मोरेनो को उपराष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान रिश्वतखोरी में सीधे तौर पर शामिल होने का दोषी पाया।

उस समय राफेल कोरेया देश के राष्ट्रपति थे और मोरेनो उपराष्ट्रपति थे। अदालत ने इस मामले में मोरेनो की पत्नी और बेटी, दो भाइयों तथा एक रिश्तेदार को भी सह-साजिशकर्ता के रूप में दोषी ठहराया। उनकी पत्नी और बेटी को 30-30 महीने के कारावास की सजा सुनाई गई है।

भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी के नोटिस के बाद Malaysia के पूर्व PM इस्माइल साबरी याकूब पर आपराधिक मामला दर्ज

मोरेनो इक्वाडोर के तीसरे पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाई गई है। हालांकि, उनके खिलाफ जिन अपराधों को लेकर मुकदमा चलाया गया, वे उनके राष्ट्रपति बनने से पहले उपराष्ट्रपति के कार्यकाल से संबंधित हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi