Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Mayawati का ऐलान: UP Assembly Election के लिए BSP ने 25 प्रत्याशी तय किए

Mayawati का ऐलान: UP Assembly Election के लिए BSP ने 25 प्रत्याशी तय किए

हुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने लगभग 25 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं। चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने वर्ष 2007 में अपने दम पर बसपा की बहुमत की सरकार बनाई।

2012 से पार्टी का प्रदर्शन लगातार गिरा है और 2022 के चुनाव में बसपा सिर्फ एक सीट पर सिमट गई थी।

उप्र विधानसभा की 403 सीटें हैं। अपने आधिकारिक "एक्स" पर एक पोस्ट में मायावती ने कहा कि चुनाव की तैयारी के लिए लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राज्य स्तरीय कई बैठकें की जा चुकी हैं और आगे भी होंगी। इन बैठकों में प्रदेश और मंडल स्तरीय पदाधिकारियों को उम्मीदवार चयन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने पोस्ट में कहा, ''साक्षात्कार लेकर अब तक लगभग दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। आगे भी सभी सीटों पर उम्मीदवारों का अंतिम फैसला मेरे द्वारा ही किया जाएगा। मायावती ने कहा कि उम्मीदवार चयन को लेकर राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद (बसपा प्रमुख के भतीजे) के संबंध में तरह-तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं, जिसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

पिछले दिनों मीडिया में यह खबरें आई थीं कि बसपा प्रमुख के भतीजे आकाश आनंद को उम्मीदवारों के चयन की ज़िम्मेदारी दी गई है। बसपा प्रमुख ने स्पष्ट किया कि ''न सिर्फ उप्र में, बल्कि पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप मैं ही देती हूं।'' मायावती ने पोस्ट में कहा कि जिन सीटों पर उम्मीदवार तय हो चुके हैं, वहां उनकी अनुमति से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी छोटी-बड़ी जनसभाएं कर घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में आकाश आनंद भी कुछ सीटों पर जनसभा कर उम्मीदवारों का ऐलान करेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से आकाश आनंद को देश के विभिन्न राज्यों में संगठन की समीक्षा बैठकें और जनसभाओं के लिए भेजा जा रहा है। मायावती ने कहा कि नौ अक्टूबर 2025 को लखनऊ में कांशीराम की पुण्यतिथि पर हुई महारैली में भी उन्हें बोलने का मौका दिया गया था। बसपा प्रमुख ने कहा कि यह सब पार्टी की नियमित प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि इसका आकाश आनंद के कद को बढ़ाने या कम करने और उम्मीदवार तय करने से कोई लेना-देना नहीं है। मायावती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ''आकाश आनंद भी पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की तरह मेरे दिशा-निर्देशन में काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके बारे में अनाप-शनाप बातें करने वाले शरारती और जातिवादी तत्वों से पार्टी के लोग सावधान रहें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi