Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Muzaffarnagar में जमीन विवाद के चलते चीनी मिल के पूर्व निदेशक की गोली मारकर हत्या

Muzaffarnagar में जमीन विवाद के चलते चीनी मिल के पूर्व निदेशक की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर, तीन अगस्त उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार शाम जमीन को लेकर विवाद में गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष और चीनी मिल के निदेशक की उनके बड़े भाई ने ही गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पुरकाजी थाना क्षेत्र के नूरनगर गांव में कृष्णपाल गुर्जर (65) की उनके बड़े भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, कृष्णपाल गुर्जर अपने घर पर बैठे थे और इसी दौरान उनके बड़े भाई दीपचंद गुर्जर वहां पहुंचे तथा दोनों के बीच तीखी बहस हो गयी।

पुलिस ने बताया कि दीपचंद ने गुस्से में कृष्णपाल पर गोली चला दी। पुलिस के अनुसार, घायल कृष्णपाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान दीपचंद गुर्जर और उनके बेटे अंशुल के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi