Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Muzaffarnagar में श्रावण महीने के पहले सोमवार के मद्देनजर शिव मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाई गई

Muzaffarnagar में श्रावण महीने के पहले सोमवार के मद्देनजर शिव मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाई गई

मुजफ्फरनगर, दो अगस्त उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में श्रावण माह के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना के मद्देनजर प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह ने बताया कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख मंदिरों में एंटी रोमियो स्क्वाड तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए अलग कतार की व्यवस्था की गई है जबकि संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ अधिकारियों ने जिले में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजामों को मजबूत कर दिया है। ये व्यवस्थाएं वार्षिक कांवड़ यात्रा की तैयारियों के तहत की गई हैं।

जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुजफ्फरनगर के सभी विद्यालयों और कॉलेजों को तीन से 10 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया है। श्रावण माह की शुरुआत के साथ 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर मांस की दुकानों और रेस्तरां को भी 12 अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा जिलेभर में चरणबद्ध तरीके से यातायात परिवर्तन और कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi