Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ओडिशा के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर 35 हुई, अधिकारियों ने दी जानकारी

ओडिशा के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर 35 हुई, अधिकारियों ने दी जानकारी

भुवनेश्वर/बारीपदा, 29 जुलाई ओडिशा के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि वहां बाघों की संख्या 2014 में पांच से बढ़कर 2026 में 35 हो गई, जिसका श्रेय वैज्ञानिक प्रबंधन और स्थानीय समुदायों के सहयोग को जाता है।

वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने बाघों के संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर अलग-अलग संदेशों में माझी और पटनायक ने लोगों से राज्य में बाघों की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

सिमिलिपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाघ अभयारण्य के 'फील्ड डायरेक्टर' प्रकाश चंद गोगिनेनी ने कहा कि वैज्ञानिक प्रबंधन और स्थानीय समुदायों के सहयोग ने बाघों की संख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। गोगिनेनी ने कहा, "सिमिलिपाल में संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिली है, जहां बाघों की संख्या 2014 में पांच से बढ़कर 2026 में 35 हो गई है।" सिमिलिपाल दक्षिणी वन्यजीव प्रभाग के उप निदेशक सुमित कुमार ने भी अग्रिम पंक्ति के वन कर्मचारियों के समर्पण की तारीफ की, जो मुश्किल हालात में भी अभयारण्य की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। मयूरभंज जिले में स्थित सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य लगभग 2,750 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi