Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Odisha Weather Alert: 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का Red Alert, IMD ने जारी की चेतावनी

Odisha Weather Alert: 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का Red Alert, IMD ने जारी की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को ओडिशा के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब और अधिक मजबूत हो गया है।

अधिकारियों के अनुसार यह चेतावनी कंधमाल, बौध, अंगुल, संबलपुर और सोनपुर जिलों के लिए जारी की गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज, चार जुलाई 2026 को साढ़े आठ बजे से उसी क्षेत्र में बना हुआ है। इसके अगले तीन दिनों के दौरान उत्तरी ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने का अनुमान है।''

भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग के अनुसार आठ और जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए यह चेतावनी जारी की गई है उनमें कालाहांडी, गजपति, गंजम, नयागढ़, कटक, ढेंकनाल और क्योंझर शामिल है। इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य के बाकी 17 जिलों के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi