Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब

PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब

श्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कूचबिहार में उमड़ा जनसैलाब इस बात का सबूत है कि बंगाल में अब टीएमसी का समय समाप्त हो चुका है।

प्रधानमंत्री ने कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड की रैली का जिक्र करते हुए कहा, 'वहां से शुरू हुआ परिवर्तन का महाअभियान अब पूरे बंगाल में फैल चुका है। ब्रिगेड ग्राउंड के उत्साह ने टीएमसी के 'सिंडिकेट' को डरा दिया है और आज कूचबिहार की जनता ने उस बदलाव पर अपनी मुहर लगा दी है।'

TMC के भय बनाम BJP के भरोसे की लड़ाई

पीएम मोदी ने टीएमसी और भाजपा के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि एक तरफ टीएमसी का डर है, तो दूसरी तरफ भाजपा का भरोसा। उन्होंने कहा, 'एक ओर टीएमसी के 'कटमनी' और भ्रष्टाचार का आतंक है, तो दूसरी ओर विकास की रफ्तार वाली भाजपा की गारंटी। एक ओर घुसपैठियों को बसाने की साजिश है, तो दूसरी ओर उन्हें बाहर निकालकर बंगाल को सुरक्षित करने का हमारा संकल्प है।'

Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी

4 मई के बाद होगा पाई-पाई का हिसाब

संदेशखाली की घटना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने भावुक लहजे में कहा कि एक तरफ बेटियों पर अत्याचार और उनकी चीखें हैं, तो दूसरी तरफ नारी शक्ति को सुरक्षा और सम्मान देने वाली मोदी की गारंटी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'मैं आपको भरोसा देता हूं कि चुनाव के बाद इनके हर पाप का हिसाब होगा। 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा और चाहे कोई कितना भी बड़ा गुंडा क्यों न हो, न्याय होकर रहेगा।'

Ahmedabad Plane Crash: 260 मौतों पर PM Modi को चिट्ठी, परिजनों ने मांगा Black Box का डेटा

लोकतंत्र को लहूलुहान कर रही है ममता सरकार

प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने बंगाल की कानून-व्यवस्था का जनाजा निकाल दिया है और जिस बंगाल में कभी लोग रोजगार की तलाश में आते थे, आज उसे पलायन का केंद्र बना दिया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi