खुशबू पटानी का खास संदेश
राघव चड्ढा के वीडियो पर कमेंट करते हुए खुशबू पटानी ने उनकी तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'राघव जी, आप एक पढ़े-लिखे और सुलझे हुए नेता हैं। हमारे देश को आप जैसे लोगों की बहुत जरूरत है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में आप अपनी खुद की पार्टी बनाएंगे। हम सब आपके साथ जुड़ना चाहेंगे क्योंकि आप देश के भले के लिए काम करना चाहते हैं।'
क्यों लिया गया यह फैसला?
खबरों के मुताबिक, राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से पार्टी के मुख्य कार्यक्रमों से दूर थे। जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी, तब राघव चड्ढा इलाज के लिए विदेश में थे। बीजेपी का दावा है कि केजरीवाल से बढ़ती दूरियों की वजह से उन्हें पद से हटाया गया है, जबकि आम आदमी पार्टी इसे संगठन के अंदर का बदलाव बता रही है।
राघव चड्ढा का बयान
पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने भावुक और कड़ा संदेश देते हुए कहा, 'मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं जिन्होंने संसद में मेरा बोलने का हक छीना है कि मेरी चुप्पी को हार न समझें। मैं एक नदी की तरह हूं जो वक्त आने पर सैलाब बन सकती है। चुप हो गए हैं, पर हारे नहीं हैं।'

