Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Rajasthan के पूर्व सीएम Ashok Gehlot ने भूख हड़ताल पर बैठे शुभम रेवाड़ से वार्ता की मांग की

Rajasthan के पूर्व सीएम Ashok Gehlot ने भूख हड़ताल पर बैठे शुभम रेवाड़ से वार्ता की मांग की

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य सरकार से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ से तत्काल वार्ता शुरू करने की अपील की।

गहलोत ने दावा किया कि जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती रेवाड़ ने अब पानी पीना भी छोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने न तो रेवाड़ की भूख हड़ताल समाप्त करवाने का प्रयास किया और न ही छात्रों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया।

गहलोत ने कहा, "राज्य के हजारों छात्र छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। आखिर भाजपा सरकार किस बात से डर रही है?" उन्होंने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सितंबर 2026 तक सभी 15 सरकारी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। गहलोत ने राजस्थान सरकार से भी इससे सीख लेते हुए तत्काल छात्रसंघ चुनाव कराने की घोषणा करने की मांग की।

Chandipura Virus रोकेगा केंद्रीय एक्सपर्ट दल, गुजरात और राजस्थान में तैनाती

उन्होंने सरकार के प्रतिनिधियों से बिना देर किए सवाई मानसिंह अस्पताल जाकर रेवाड़ से मिलने और उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराने की पहल करने की भी अपील की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi