Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Thiruvananthapuram में CM Convoy रोकने पर Congress नेता चेंथी अनी गिरफ्तार

Thiruvananthapuram में CM Convoy रोकने पर Congress नेता चेंथी अनी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद तिरुवनंतपुरम ज़िला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को गिरफ़्तार कर लिया गया। उन पर और अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार शाम समाज सुधारक श्री नारायण गुरु के जयंती कार्यक्रम में शामिल होने चेम्पाझंथी जा रहे सतीशन का काफिला रोक दिया। पुलिस ने बताया कि रास्ते में, चेंथी में श्री नारायण गुरु का एक अन्य कार्यक्रम आयोजित कर रहे लोगों के एक समूह ने मुख्यमंत्री की गाड़ी को रुकने का इशारा किया।

सतीशन उनके आग्रह पर गाड़ी से बाहर निकले और टेलीविज़न फुटेज में कांग्रेस नेता अनी के साथ कथित तौर पर बहस करते दिखे। पुलिस ने बताया कि उस जगह कुछ मिनट बिताने के बाद सतीशन अपनी गाड़ी में लौटे और चले गए। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में चेंथी में किसी भी कार्यक्रम का उल्लेख नहीं था।

इस घटना के बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत आयोजकों ने अपनी एक तस्वीर जारी की, जिसमें वे कुछ महीने पहले सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें चेंथी में होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रण देते नजर आते हैं। उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि पुलिस बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल पर गई थी और मंच पर बैठने की अनुमति वाले लोगों की संख्या के बारे में सुझाव दिया था। शुक्रवार देर रात अनी को हिरासत में लेकर श्रीकार्यम थाने ले जाया गया, जहाँ मामला दर्ज किया गया।

बाद में, पूछताछ के बाद उनकी गिरफ़्तारी दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि अनी को अदालत में पेश किया जाएगा, तथा अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस बीच, जिला कांग्रेस कमेटी घटना की जानकारी इकट्ठा कर रही है और अनी की गिरफ्तारी को लेकर चिंता जताई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi