Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
West Bengal में Student Union Elections तुरंत कराए सरकार, ऋतब्रत बनर्जी ने की मांग

West Bengal में Student Union Elections तुरंत कराए सरकार, ऋतब्रत बनर्जी ने की मांग

श्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए कोई पहल नहीं कर रही है।

उन्होंने राज्य के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में तुरंत छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो गुटों में से एक का नेतृत्व करने वाले बनर्जी ने यह भी कहा कि उनका गुट पार्टी में छात्र नेताओं के पद पर रहने वालों के लिए अधिकतम आयु सीमा तय करने पर विचार कर रहा है।

उन्होंने तृणमूल के अपने गुट के छात्र संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''हमारी एकमात्र मांग सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संगठनों के चुनाव कराने की है, क्योंकि इसके बिना छात्रों का आंदोलन प्रभावित होगा।'' बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार की गलतियों का फायदा उठाकर भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीता, लेकिन अब भाजपा छात्र संगठनों के चुनाव कराने के लिए कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा, ''सरकार को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि छात्र संघों के चुनाव होंगे या नहीं।'' ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल के गुट की ओर से ऋतब्रत बनर्जी पर अक्सर भाजपा के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया जाता रहा है, जबकि वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। टीएमसी के छात्र शाखा का नाम तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prabha Sakshi