Himachal Assistant Professor Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। राज्य लोक सेवा आयोग ने कॉलेज कैडर में असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा में विस्तार कर दिया है।
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अब इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
यह निर्णय आयोग द्वारा बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों से प्राप्त अभ्यावेदनों के बाद लिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट https://hppsc.hp.gov.in के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम या ऑफलाइन मोड से भेजे गए आवेदनों को सीधे तौर पर खारिज कर दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।
इस भर्ती अभियान के तहत 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। चयनित होने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को 'जॉब ट्रेनी' आधार पर नियुक्त किया जाएगा और उन्हें प्रतिमाह 35,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्ष 2026 की सेट (SET) परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु पूरी तरह पात्र माने जाएंगे।
कुल 373 पदों का विषयवार विवरण देखें तो अंग्रेजी विषय में सर्वाधिक 39 पद विज्ञापित किए गए हैं। रसायन विज्ञान और हिंदी विषय के लिए 34-34 पद निर्धारित हैं। वहीं, भौतिक विज्ञान और गणित के लिए 25-25 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान और भूगोल के लिए 20-20 पद, शारीरिक शिक्षा के लिए 23 पद, इतिहास के लिए 19 पद, समाजशास्त्र के लिए 17 पद और राजनीति विज्ञान के लिए 16 पद अधिसूचित किए गए हैं।
संबंधित खबरेंHimachal News: हिमाचल के सरकारी स्कूलों से कैसे गायब हुए 50 हजार छात्र? शिक्षा विभाग के ही दो आंकड़ों ने खड़े किए बड़े सवाल!Himachal News: बच्चे को सबके सामने 'चोर' कहना और जेल की धमकी देना भारी पड़ा, हिमाचल हाईकोर्ट ने स्कूल प्रिंसिपल को दिया बड़ा झटकाHimachal High Court: आपराधिक केस होने पर भी पासपोर्ट होगा रिन्यू, मंत्री विक्रमादित्य मामले में अदालत का स्पष्ट आदेश
वाणिज्य वर्ग के लिए 15, लोक प्रशासन के लिए 14, मनोविज्ञान के लिए 13 और अर्थशास्त्र के लिए 10 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनके अलावा भूविज्ञान, संस्कृत, संगीत (वोकल), संगीत (इंस्ट्रूमेंटल), नृत्य, तबला और दर्शनशास्त्र जैसे विषयों में भी पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते पोर्टल पर पंजीकरण पूरा कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

