Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
10 अगस्त सचिवालय घेराव की तैयारियां पूरी, राजसमंद से 2 हजार संचालक, शिक्षक व अभिभावक होंगे शामिल

10 अगस्त सचिवालय घेराव की तैयारियां पूरी, राजसमंद से 2 हजार संचालक, शिक्षक व अभिभावक होंगे शामिल

Prathakal 5 days ago

मेट। निजी विद्यालय संघर्ष समिति, राजस्थान की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, रेलवे स्टेशन कांकरोली में आयोजित हुई। बैठक जिला संयोजक लाल सिंह झाला एवं जिला सचिव डॉ. गिरीश पालीवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें 10 अगस्त को जयपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय सचिवालय घेराव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि राजसमंद जिले से करीब 2 हजार विद्यालय संचालक, शिक्षक एवं अभिभावक आंदोलन में भाग लेंगे। संगठन ने जिले के सभी निजी विद्यालयों से अधिकतम संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। समिति के अनुसार राज्यभर से करीब एक लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

आंदोलन के सफल संचालन के लिए जनसंपर्क, विधिक, यातायात, मीडिया संपर्क एवं प्रशासन संपर्क सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी शिव प्रसाद सनाढ्य, जिला संगठन महामंत्री शिव शंकर पुर्बिया, जिला प्रवक्ता बाबूलाल कीर, भरत कुमावत, कैलाश शर्मा, विधिक सलाहकार यशवंत त्रिपाठी, उदयलाल टांक सहित अनेक विद्यालय संचालक उपस्थित रहे। सभी ने निजी विद्यालयों की विभिन्न मांगों के समर्थन में 10 अगस्त को होने वाले सचिवालय घेराव को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal