Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

आबू रोड: ब्रह्माकुमारीज संस्थान में राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का शुभारंभ

Prathakal 0 months ago

राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल आबू राज स्थित वैश्विक आध्यात्मिक संगठन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मीङिया एकांश द्वारा ज्ञान सरोवर में आयोजित पांच दिवसीय "वैश्विक शांति की आवश्यकता-मीङिया की भूमिका" विषयक राष्ट्रीय मीङिया महा सम्मेलन एवं रिट्रीट का गुरुवार सायं साढ़े 6 बजे स्वागत सत्र के साथ शुभारंभ हुआ।

सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर ज्ञान सरोवर की निदेशक राजयोगिनी बीके प्रभा दीदी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बीके युगरत्न ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। वहीं मीङिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक बीके निकुंज (मुंबई) ने स्वागत भाषण देते हुए सम्मेलन की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

मीङिया विंग की उपाध्यक्ष बीके सरला (हैदराबाद) ने विषय प्रर्वतन करते हुए सम्मेलन की मूल अवधारणा को प्रस्तुत किया। इसके बाद मीङिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक बीके शांतनु ने सम्मेलन की उपादेयता पर विस्तार से प्रकाश ङाला। कार्यक्रम में डॉ. बीके बिन्नी ने राजयोग के चमत्कारिक अनुभव साझा कर उपस्थित पत्रकारों को आध्यात्मिक दृष्टि से प्रेरित किया।

इस राष्ट्रीय महा सम्मेलन में राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा जम्मू-कश्मीर सहित पूरे भारत से करीब तीन सौ पत्रकार भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान सरोवर परिसर में अत्यंत व्यवस्थित एवं आध्यात्मिक वातावरण में किया जा रहा है।

अंत में मधुबन न्यूज चैनल के संपादक बीके कोमल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पांच दिवसीय सम्मेलन वैश्विक शांति में मीडिया की भूमिका को लेकर गहन चिंतन और संवाद का महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal