Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

आबुराज दौरे पर भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार का भव्य स्वागत, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Prathakal 3 days ago

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम और राजस्थान बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा का मंगलवार को पहली बार आबुराज आगमन हुआ।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर तथा भारत माता की जय के नारे लगाकर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। संगठन महामंत्री के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

आगमन के बाद आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा पार्टी के विचारों को घर-घर तक ले जाने का संकल्प लेकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान अजय कुमार ने माउंट आबू के कार्यकर्ताओं के साथ संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अनुशासन, समन्वय तथा सक्रियता के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया।

प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारियां सौंपी हैं, उनका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के माध्यम से ही जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने प्रदेश संगठन महामंत्री के समक्ष सिरोही जिले के संगठनात्मक कार्यों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि जिला सिरोही और माउंट आबू मंडल संगठन द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों और अभियानों में अग्रिम भूमिका निभाई जा रही है।

बैठक में सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी, जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, गनपत सिंह, जिला मंत्री गीता अग्रवाल, प्रदेश अल्पसंख्य मोर्चा प्रवक्ता शाबिर, प्रदेश युवा मोर्चा संयोजक अजय नाथ ढाका, कुरैशी, बाबु भाई पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील आचार्य, टेकचंद ब्राह्मणी, प्रज्ञा चौरसिया, प्रदीप अग्रवाल, मंडल महामंत्री लक्ष्मण प्रजापत, अरविंद रावल, मंडल उपाध्यक्ष सलीम कलम सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा ओरिया ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, मुकेश सिंह, तरुण सिंह, विभिन्न मोर्चों के प्रभारी, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal