Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आदर्श विद्या मंदिर में छात्र संसद चुनाव, शपथ ग्रहण से निखरी नेतृत्व क्षमता

आदर्श विद्या मंदिर में छात्र संसद चुनाव, शपथ ग्रहण से निखरी नेतृत्व क्षमता

Prathakal 1 week ago

स्वीर में कानोड़ के आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में छात्र संसद चुनाव के बाद शिक्षक, अतिथि और नव-निर्वाचित छात्र संसद के पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में कानोड़ के आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में छात्र संसद चुनाव के बाद शिक्षक, अतिथि और नव-निर्वाचित छात्र संसद के पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।

कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से छात्र संसद चुनाव और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से छात्र संसद का गठन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान धीरज जोशी ने की, जबकि मुख्य अतिथि शक्ति स्पोर्ट्स संचालक सत्यदेव जोशी रहे। संस्था प्रधान धीरज जोशी के नेतृत्व में छात्र संसद की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम संयोजक माया चौहान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में खुशुनूर पठान को अध्यक्ष, कृष्ण दर्जी एवं सोहेल खा को उपाध्यक्ष, परवीन को महामंत्री, भूपति एवं नवेद पठान को सचिव चुना गया। वहीं साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंत्री पद पर कृषिका भाटी और रानी भोई का चयन हुआ।

पर्यावरण मंत्री पद के लिए विष्णु मेघवाल और रूपेश नाथ योगी, खेल मंत्री पद के लिए रियान आलम और ध्रुविका भाटी, अनुशासन मंत्री पद के लिए कृष मेघवाल एवं खुशी जोशी का चुनाव हुआ। स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सिद्धि भोई और नेपाल मीणा तथा प्रार्थना प्रभारी के रूप में परवेज आलम और मयंक रैगर का चयन निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा किया गया।

नव निर्वाचित छात्र संसद पदाधिकारियों को प्रधानाध्यापक धीरज जोशी ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शक्ति स्पोर्ट्स संचालक सत्यदेव जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।

कार्यक्रम का सफल संचालन सरोज चौहान ने किया। छात्र संसद गठन और शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, जिम्मेदारी और नेतृत्व के महत्व से परिचित कराया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal