Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 9वाँ प्रदेश महाधिवेशन कोटा में सम्पन्न

Prathakal 5 days ago

कोटा स्थित राजकीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय के परिसर में अखिल भारतीय साहित्य परिषद, राजस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय 9वाँ प्रदेश महाधिवेशन 30 एवं 31 मई को अत्यंत उत्साहपूर्ण, गरिमामय और भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस वृहद् महाधिवेशन में राजस्थान के कोने-कोने से आए प्रख्यात साहित्यकारों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों एवं संस्कृति प्रेमियों ने सक्रिय सहभागिता कर साहित्य, संस्कृति तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न समसामयिक एवं गंभीर विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।

इस भव्य महाधिवेशन का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम शंकर जी बिरला द्वारा किया गया। उन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में साहित्य को समाज के नैतिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन का सबसे सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक चेतना जागृत करने में साहित्यकारों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पवन जी बादल, राष्ट्रीय मंत्री मनोज भाई ठाकरे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अन्नाराम शर्मा, प्रदेश महामंत्री डॉ. केशव शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. विपिन चन्द्र पाठक, साहित्य परिक्रमा के यशस्वी संपादक व परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इन्दु शेखर तत्पुरुष तथा जयपुर प्रांत के अध्यक्ष ओम प्रकाश भार्गव सहित अनेक वरिष्ठ साहित्यकारों का गरिमामयी सानिध्य और अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

महाधिवेशन के अत्यंत महत्वपूर्ण सत्र में संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी, संभाग संयोजकों एवं समस्त जिलों की कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। नई प्रदेश कार्यकारिणी में श्री सुरेन्द्र सिंह राव को प्रदेश अध्यक्ष, विष्णु शर्मा 'हरिहर' को प्रदेश महामंत्री, ओमप्रकाशजी भार्गव को संयुक्त मंत्री, श्री विनीत चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती मोनिका गोड को प्रदेश मंत्री, डॉक्टर केशव जी शर्मा को कोषाध्यक्ष, श्री राजेंद्र जी गोड को प्रचार प्रमुख, बी जितेंद्र सिंह जी को लोक साहित्य प्रमुख तथा उमेश जी चौरसिया को बाल साहित्य प्रमुख के महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपे गए।

इसी सांगठनिक विस्तार के अंतर्गत गंगापुर सिटी के निवासी एवं वरिष्ठ व्यंग्यकार हनुमान गोयल "मुक्त" को भरतपुर संभाग का संयोजक नियुक्त किया गया, जबकि सवाई माधोपुर के पारस जैन एवं भरतपुर के वरिष्ठ साहित्यकार सुरेन्द्र शर्मा "सार्थक" को संभाग सह संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उल्लेखनीय है कि इस भरतपुर संभाग के अंतर्गत सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, डीग और धौलपुर जिले शामिल हैं।

नवनियुक्त भरतपुर संभाग संयोजक हनुमान मुक्त ने संभाग के सभी पांचों जिलों की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके तहत सवाई माधोपुर जिले में जिला अध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा, महामंत्री पद पर हनुमान शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर भंवर हेमंत सिंह, उपाध्यक्ष पद पर शक्ति सिंह गुर्जर, लोक साहित्य प्रमुख पद पर डॉक्टर मुकेश गर्ग असीमित, बाल साहित्य प्रमुख पद पर श्रीमती दीप्ति जैन, युवा साहित्य प्रमुख पद पर पवन कुमार तथा प्रचार प्रमुख के पद पर अजय विद्रोही एवं चंद्रेश गुप्ता को दायित्व सौंपा गया है। करौली जिले में जिला अध्यक्ष का दायित्व मनीष भारद्वाज को, महामंत्री का विजेंद्र बैंसला को, कोषाध्यक्ष का सहदेव शर्मा को, उपाध्यक्ष का शत्रुघ्न सोलंकी को, लोक साहित्य प्रमुख का अजीत सोलंकी को, बाल साहित्य प्रमुख का श्रीमती संध्या पाठक को, युवा साहित्य प्रमुख का वीरेंद्र खटाना को व प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी गोरेलाल मीणा को दी गई है।

धौलपुर जिले की कमान सौंपते हुए जिला अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र जी त्यागी, महामंत्री पद पर राजवीर सिंह क्रांति, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंघल, उपाध्यक्ष पद पर विकल फर्रुखाबादी, लोक साहित्य प्रमुख पद पर सुरेंद्र सिंह परमार, बाल साहित्य प्रमुख पद पर श्रीमती रजनी शर्मा, युवा साहित्य प्रमुख पद पर प्रभाकर दीक्षित तथा प्रचार प्रमुख के पद पर अमर गोस्वामी को मनोनीत किया गया है। भरतपुर जिले में जिला अध्यक्ष पद पर हरि ओम शर्मा, महामंत्री पद पर नरेंद्र निर्मल, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर अशोक जी, लोक साहित्य प्रमुख पद पर नरेंद्र सिंह, बाल साहित्य प्रमुख पद पर श्रीमती मीनू गैरा, युवा साहित्य प्रमुख पद पर डॉ. कृष्ण कन्हैया शर्मा तथा प्रचार प्रमुख के पद पर सी एस कृष्णा को नियुक्त किया गया है। नवसृजित डीग जिले में जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनीष मनु को, महामंत्री की मनोज को, कोषाध्यक्ष की चंद्रभान चंचल को, उपाध्यक्ष की कैलाश सोनी को, लोक साहित्य प्रमुख की नानक नवीन को, बाल साहित्य प्रमुख की हरेंद्र सिंह को, युवा साहित्य प्रमुख की कुमारी सौम्या खंडेलवाल को, प्रचार प्रमुख की पंकज शर्मा को एवं सह प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी अरविंद जी कौशिक को सौंपी गई है।

परिषद के संरक्षकों एवं वरिष्ठ मनीषियों के मार्गदर्शन में गठित इस नवऊर्जावान टीम का मुख्य उद्देश्य साहित्य, संस्कृति, मानवीय संस्कार, बाल साहित्य सृजन एवं हिंदी भाषा के देशव्यापी प्रचार-प्रसार को अभूतपूर्व गति देना तथा पुस्तकालयों के अधिकाधिक उपयोग को सुनिश्चित करने पर प्रभावी कार्य करना है। परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि यह नई कार्यकारिणी भारतीय संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, जन-मन में राष्ट्रीयता की भावना का संचार करने, अपनी जन्मभूमि से अगाध प्रेम करने सहित नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए निरंतर साहित्यिक गोष्ठियां, कवि सम्मेलन एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का वृहद् स्तर पर आयोजन करेगी।

नवनियुक्त संभाग संयोजक हनुमान मुक्त ने स्पष्ट किया कि भरतपुर संभाग के पांचों जिलों (सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, डीग और धौलपुर) की अपनी एक अत्यंत समृद्ध साहित्यिक परंपरा रही है, जिसे आगे बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को अपने मूल संस्कारों से जोड़ने के लिए पूरी टीम सामूहिक रूप से पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी। क्षेत्र के समस्त साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों ने परिषद के इस सांगठनिक कदम का सहर्ष स्वागत करते हुए पूर्ण आशा व्यक्त की है कि यह नई कार्यकारिणी संपूर्ण क्षेत्र की साहित्यिक गतिविधियों में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी और संपूर्ण अंचल में साहित्यिक वातावरण को और अधिक समृद्ध व जीवंत बनाएगी। महाधिवेशन के इस ऐतिहासिक अवसर पर विभिन्न मूर्धन्य साहित्यकारों की नूतन कृतियों का गरिमामय लोकार्पण भी संपन्न हुआ। साथ ही, प्रदेश भर की उत्कृष्ट साहित्यिक प्रतिभाओं को उनके अप्रतिम रचनात्मक योगदान के लिए सम्मानित कर उनकी भूरि-भूरि सराहना की गई। साहित्य, संस्कृति और राष्ट्र चेतना के प्रति पूर्णतः समर्पित इस महाधिवेशन ने संपूर्ण प्रदेश के साहित्यिक जगत को एक नई ऊर्जा, गति और सकारात्मक दिशा प्रदान की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal