Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए 50 दिवसीय योगाभ्यास शुरू

Prathakal 0 months ago

1 मई। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में 50 दिवसीय जिला स्तरीय काउंटडाउन योगाभ्यास कार्यक्रम का आगाज किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 2 मई से 20 जून तक जिला मुख्यालय पर संचालित किया जाएगा।

आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. भीम सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि के दौरान महावीर पार्क, गांधी पार्क, दशहरा मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन प्रातः योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा नियमित रूप से योग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना है। 50 दिनों तक चलने वाला यह विशेष अभियान जिले में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ योग को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस आयोजन के माध्यम से न केवल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को गति मिलेगी, बल्कि आमजन में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति सकारात्मक वातावरण भी निर्मित होगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal