Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बहरावण्डा कलां पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी शराब के 50 पव्वों के साथ आरोपी गिरफ्तार

बहरावण्डा कलां पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी शराब के 50 पव्वों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Prathakal 2 weeks ago

वाई माधोपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरावण्डा कलां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के 50 पव्वों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आई०पी०एस० के निर्देशन में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजय कुमार आर०पी०एस० एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त ग्रामीण जिला सवाई माधोपुर श्री रामधन आर०पी०एस० के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना बहरावण्डा कलां बनी सिंह पु. नि. के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की।

दिनांक 03.08.2026 को थाना बहरावण्डा कलां की टीम ने लोकल एवं स्पेशल एक्ट धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत बद्री पुत्र रामनिवास जाति जाट उम्र 42 साल निवासी छारेटा थाना बहरावण्डा कलां को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अवैध देशी शराब के 50 पव्वे बरामद कर जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार दिनांक 03/08/2026 को श्री प्रकाशचन्द एएसआई मय जाप्ता अभियान के तहत लोकल व स्पेशल एक्ट की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास अवैध देशी शराब रखी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्थान नोराड का टापरा मोड पर पहुंचकर आरोपी बद्री पुत्र रामनिवास निवासी छारेटा थाना बहरावण्डा कलां के कब्जे की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास अवैध देशी शराब के 50 पव्वे पाए गए। शराब रखने के संबंध में आरोपी के पास कोई लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर जब्त किया और आरोपी को मौके पर ही धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में थाना बहरावण्डा कलां पर मु०न० 73/2026 धारा 19/54 एक्साईज एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। पुलिस के अनुसार मुकदमे में अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थाना बहरावण्डा कलां थानाधिकारी श्री बनी सिंह पु.नि., श्री प्रकाशचन्द एएसआई थाना बी. कलां, श्री जगदीश कानि. 222 थाना बी. कलां, श्री मनोज कानि. 1623 थाना बी. कलां तथा श्री तेजसिंह चालक हैड कानि.नं. 354 थाना बहरावण्डा कलां शामिल रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal