Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

भीलवाड़ा: होटल से निकले तीन दोस्तों पर हमला, कार में जमकर की तोड़फोड़

Prathakal 6 months ago

भीलवाड़ा। भीमगंज थाना इलाके में गुंडागर्दी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बीती रात एक होटल पर खाना खाकर बाहर निकले तीन दोस्तों पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया और उनकी कार में भी जमकर तोडफ़ोड़ की।

इस हमले में घायल हुए तीनों युवकों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

होटल के बाहर घात लगाकर बैठे थे हमलावर

भीमगंज थाने के सहायक उप निरीक्षक कैलाशचंद्र ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि "पवन जैसावत, अपने दो दोस्तों अमन व सद्दीक के साथ बीती रात दो सौ फीट रोड स्थित एक होटल पर खाना खाने गये थे।" रात्रि में भोजन करने के बाद तीनों दोस्त जैसे ही होटल से बाहर निकल कर अपनी कार में बैठे, वहां पहले से ही घात लगाकर मौजूद अर्पित, शुभम व उनके अन्य चार-पांच साथियों ने उन पर हमला बोल दिया।

पुरानी रंजिश के चलते कार में तोडफ़ोड़ और मारपीट

हमलावरों ने न केवल तीनों दोस्तों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिये और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये। इस हमले में पवन, अमन और सद्दीक को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार, इस खूनी संघर्ष की मुख्य वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है क्योंकि पूर्व में भी इन पक्षों के बीच मारपीट होने की बात सामने आई है। फिलहाल भीमगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फरार हमलावरों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal