Dailyhunt

भीलवाड़ा: करेड़ा पुलिस ने कुएं से मोटर चुराने वाले गिरोह को पकड़ा, दो गिरफ्तार

Prathakal 1 week ago

भीलवाड़ा। पुलिस थाना करेड़ा ने थाना सर्कल में खेत पर बने कुओं से चोरी हुई पानी की मोटरों की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरें बरामद की हैं।

चोरी की वारदातों का विवरण

करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि "भभाणा निवासी श्रवण लाल बलाई ने रिपोर्ट पेश की थी कि 18 फरवरी 2026 की रात को अलगवास खेत में कुएं की एक मोटर व 300 फीट केबल अज्ञात चोर चुरा ले गए। उसी रात अलगवास निवासी राम लाल गुर्जर और मांगी देवी के कुओं से भी दो मोटरें और 200 फीट केबल चोरी हुई थी।" पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया।

पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों से मनोवैज्ञानिक तरीकों के साथ-साथ उनके मोबाइल नंबर की सीडीआर का विश्लेषण किया गया। पुलिस ने आरोपी विनोद (23) पुत्र बगता बलाई व श्रवण (30) पुत्र सोहन सालवी निवासी अलगवास को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस टीम का सराहनीय कार्य

पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरें बरामद की हैं। पुलिस टीम में थानाधिकारी पुरणमल, सउनि मुरलीधर, कांस्टेबल मुकेश, राकेश व जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal