Dailyhunt

भीलवाड़ा: मातृ एवं शिशु अस्पताल में मोबाइल चोरी, होमगार्ड ने 2 आरोपियों को पकड़ा

Prathakal 1 week ago

भीलवाड़ा शहर के मातृ एवं शिशु अस्पताल में मोबाइल चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अस्पताल के वार्ड नंबर 180 से एक बुजुर्ग महिला का फोन चोरी होने की सूचना मिलते ही वहां तैनात होमगार्ड के जवान तुरंत सक्रिय हो गए और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

अस्पताल के वार्ड नंबर 180 से मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिलते ही होमगार्ड जवान उमेश सिंह, बंशी लाल और ओमप्रकाश तुरंत सक्रिय हुए और मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। जवानों ने जब उन्हें रोकना चाहा तो तीनों भागने लगे। इस पर होमगार्ड कर्मियों ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनका तीसरा साथी भागने में सफल रहा।

पुलिस को सौंपा, पूछताछ में कबूला जुर्म

पकड़े गए युवकों से जब सुरक्षाकर्मियों ने सख्ती दिखाई तो उन्होंने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए दोनों युवकों ने बताया कि "मोबाइल उन्होंने ही चुराया है और वह उनके फरार साथी के पास है।" इसके बाद होमगार्ड कर्मियों ने दोनों संदिग्ध युवकों को पकडक़र भीमगंज पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal