Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भीलवाड़ा में गर्दन पर वार कर तरबूज भरा टेम्पो लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा में गर्दन पर वार कर तरबूज भरा टेम्पो लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Prathakal 6 days ago

जिले के कारोई थाना पुलिस ने टेम्पो चालक पर जानलेवा हमला कर तरबूज से भरा टेम्पो और मोबाइल लूटने के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी नारू उर्फ नारायण बैरवा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता और 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपी तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

कारोई थानाधिकारी सियाराम ने बताया कि 28 मई 2026 को दौलपुरा निवासी 22 वर्षीय बबलू गुर्जर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 25 मई को राशमी निवासी नारायण लाल बैरवा ने बबलू का टेम्पो 1000 रुपये किराये पर लिया था।

आरोपी ने टेम्पो में भरे 30 क्विंटल तरबूज को किसी फार्म हाउस पर पहुंचाने की बात कही थी। जब चालक बबलू बताए गए स्थान पर पहुंचा तो वहां कोई फार्म हाउस नहीं मिला। इसके बाद बबलू ने टेम्पो वापस घुमाना शुरू कर दिया।

इसी दौरान आरोपी नारायण ने बबलू की गर्दन पर किसी नुकीली चीज से दो वार कर दिए। हमले के बाद बबलू किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला और थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी नारायण तरबूज से भरा टेम्पो और बबलू का मोबाइल लेकर फरार हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। भीलवाड़ा एसपी सागर राणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सहाड़ा) बुद्धराज और डीएसपी (गंगापुर) सुदर्शन पालीवाल के सुपरविजन में कारोई थानाधिकारी सियाराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने साइबर सेल भीलवाड़ा की तकनीकी सहायता ली। घटनास्थल और आरोपी के संभावित रास्तों के करीब 100 से 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर रूट चार्ट तैयार किया और सूचना संकलन के बाद वांछित आरोपी नारायण को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब लूटे गए तरबूज से भरे टेम्पो और मोबाइल की बरामदगी के प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपी नारू उर्फ नारायण (31), पुत्र श्योराम उर्फ सवाईराम बैरवा, निवासी गेगपुरा, थाना राशमी (चित्तौड़गढ़) का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले भी दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर मामलों में प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस की कार्रवाई में तकनीकी जांच, सीसीटीवी निगरानी और सूचना तंत्र की मदद से वारदात का खुलासा हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal