Dailyhunt

भीलवाड़ा: शक्करगढ़ में अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई, ट्रेलर और एस्कॉर्ट कार समेत 3 गिरफ्तार

Prathakal 1 week ago

भीलवाड़ा जिले में अवैध खनन और बजरी माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्करगढ़ थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरे एक ट्रेलर को पकड़ने के साथ ही उसे एस्कॉर्ट कर रही एक लग्जरी कार को भी जप्त किया है।

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की घेराबंदी और कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए शक्करगढ़ थाना पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम जब थाना क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर की सूचना और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने अवैध बजरी से भरा एक टीपर ट्रेलर जप्त किया और ट्रेलर को रास्ता बताने और पुलिस की निगरानी करने वाली एस्कॉर्टिंग ब्रेजा कार को भी कब्जे में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों में ट्रेलर चालक हेमराज गुर्जर उम्र 23 वर्ष निवासी भैरुखेडा, शक्करगढ़ तथा ब्रेजा सवार कुलवंत सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी शाहपुरा और रामप्रसाद गुर्जर उम्र 22 वर्ष निवासी सरा का खेडा, थाना पारोली शामिल है।

कानूनी कार्रवाई जारी

शक्करगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह बजरी कहाँ से लाई जा रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन से लोग शामिल हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal