Dailyhunt

BJS परिणय पथ: जयपुर में जैन युवाओं के लिए वैवाहिक मार्गदर्शन कार्यक्रम कल

Prathakal 1 week ago

भारतीय जैन संगठन (BJS) द्वारा वैवाहिक सरोकारों को एक नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से कल रविवार को राजधानी के बाईस गोदाम सर्किल स्थित होटल हॉलिडे इन में 'परिणय पथ विवाह वर्स' का भव्य आयोजन किया जाएगा।

युवा पीढ़ी की बदलती वैवाहिक अपेक्षाओं और आधुनिक सोच को केंद्र में रखकर तैयार की गई यह अनूठी पहल सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। बीजेएस पिंक सिटी जयपुर के अध्यक्ष सुनील कोठारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि यह मंच युवाओं को न केवल सही जीवनसाथी के चयन हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेगा, बल्कि एक संरचित एवं सार्थक संवाद का वातावरण भी उपलब्ध कराएगा। इस एकदिवसीय आयोजन में इंटरैक्टिव गतिविधियां, एक्सप्रेशनल सेशन और जीवनसाथी चयन की प्रक्रिया पर विस्तृत समझ विकसित करने के साथ-साथ विवाह से जुड़ी अपेक्षाओं पर खुला संवाद आयोजित किया जाएगा।

बीजेएस पिंक सिटी जयपुर के सचिव यश बापना ने आयोजन की विशिष्टता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल डेटा आधारित मेल-मिलाप तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें प्रतिभागियों के व्यक्तित्व को समझने पर विशेष बल दिया गया है। कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए इसमें अभिभावकों के लिए भी एक विशेष सत्र रखा गया है, जिसमें कुल 25 युवक और 25 युवतियां सम्मिलित होकर भविष्य की राह साझा करेंगे। इस संपूर्ण वैवाहिक सत्र को सुव्यवस्थित और सार्थक बनाने के लिए BJS मैनेजिंग डायरेक्टर कोमल जैन स्वयं फेसेलिटेट करेंगी। भारतीय जैन संगठन का यह प्रयास युवाओं को विवाह के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण देने और समाज में वैवाहिक संवाद की स्वस्थ परंपरा स्थापित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी और दूरगामी कदम सिद्ध होगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Prathakal